
रूड़की।भाजपा युवा मोर्चा रूड़की के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का स्वागत किया और उनको उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं भी दीं। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री सागर गोयल के नेतृत्व में मिठाई बांटी। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है हमारी बेटी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधू,अभिषेक चंद्रा,आदेश सेनी,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सागर गोयल,नवनीत चौधरी,दीपक पांडेय,रजत गौतम,शिवम् अग्रवाल,हर्षित गर्ग,गोविंद बलियान,मोहित राष्ट्रवादी,गौरव त्यागी,कमल सैनी मौजूद रहे।