रुड़की: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की विचार गोष्ठी आयोजित।कांग्रेस ने लोकतंत्र को बंधक बनाया:विधायक प्रदीप बत्रा

रुड़की। भाजपा रुड़कीए द्वारा बुधवार को नगर निगम सभागार पर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आपातकाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक श्री अशोक बेरी,राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी रहीं। उन्होंने कहा कि 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश पर थोपा गया। उन्होंने इसे कुशासन करार दिया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल नागरिक अधिकारों को छीना, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को दबाया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। संगोष्ठी में विधायक बत्रा ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देशवासियों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कई लोगों ने जेल की यातनाएं सहीं।

जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 1971 में गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस ने झूठ का जाल फैलाया और 1975 में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र, संविधान और प्रेस की आजादी को कुचल दिया गया.कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक अशोक बेरी,राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी,विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,सावित्री मंगला,मयंक गुप्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।