रुड़की:सांसद त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा द्वारा आयोजित भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर के सम्मान सभा कार्यक्रम को किया संबोधित

रुड़की। हरमिलाप धर्मशाला में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं दान सिंह रावत ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को सम्मान भाजपा के शासन काल में ही दिया गया। भाजपा की मोदी सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। जैसे उनकी जन्म स्थली, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, महा परिनिर्वाण भूमि, चैत्यभूमि।

कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल से लेकर आरक्षण तक संविधान को कमजोर किया और सं​िवधान में मनमर्जी से संशोधन किए। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से डॉ. अंबेडकर का दलित होने के कारण दरकिनार किया।उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब के तिरस्कार और संविधान विरोधी नीतियों की सच्चाई को सामने रखा। धर्म आधारित आरक्षण, आपातकाल जैसी घटनाएं इस पार्टी की सोच को उजागर करती हैं।आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन,जिला संयोजक देवी सिंह राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी,संजीव तोमर,विवेक चौधरी,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बृजमोहन सैनी,अवनीश शर्मा,सुबोध राकेश,अरविंद गौतम,प्रवीण सिंधु,आदेश सैनी,सावित्री मंगला,पंकज नंदा,एवँ अन्य सदस्य व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।