रुड़की: भाजपा का विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित: पदाधिकारी बोले- सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़; बीजेपी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

रुड़की।भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की विभिन्न नीतियों के बारे में बताया। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बुधवार को नगर निगम रुड़की के सभागार मे आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दान सिंह रावत एवं विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने पार्टी की विभिन्न जानकारियां सदस्यों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है।

सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़

प्रदेश व जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छूता है। सम्मेलन के दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती हेतु अपने विचार भी साझा किए और आने वाले कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता से भाग लेने का संकल्प लिया।

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन,जिला संयोजक देवी सिंह राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी,संजीव तोमर,विवेक चौधरी,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बृजमोहन सैनी,अवनीश शर्मा,अरविंद गौतम,प्रवीण सिंधु,आदेश सैनी,सावित्री मंगला,पंकज नंदा,एवँ अन्य सदस्य व तमाम कर्तकर्ता मौजूद रहे।