महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा-भजनों पर झूमे श्रद्धालु।विधायक प्रदीप बत्रा रहे मौजूद

महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। वहीं शोभायात्रा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर गंगा किनारे स्थित महर्षि कश्यप घाट पर हवन पूजन किया गया। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद घाट से शोभायात्रा शुरू हुई जो कि बीटी गंज, मेन बाजार, अनाज मंडी, नगर निगम आदि स्थानों पर होती हुई घाट पर ही सम्पन्न हुई। इस अवसर कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कश्यप ऋषि, जिन्हें सप्तर्षियों में से एक माना जाता है, एक प्रतिष्ठित वैदिक ऋषि थे। वे हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, और उन्हें देवताओं और दैत्यों के पिता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। इस अवसर पर राजीव कश्यप, संजय कश्यप, सुमित कश्यप, सचिन कश्यप, रवि,राकेश,सोहन सिंह, संजय, अरुण, अजय, सुमित,यश,मोहित,सुभाष कश्यप, अंकित आर्य आदि मौजूद रहे।