
रुड़की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज के निकट कश्यप घाट का होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रदीप बत्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।शहर अब बदला-बदला नजर आएगा। गंगनहर के नगर निगम पुल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज रात के समय रंगबिरंगी एलईडी लाइटों से नहाए नजर आएंगे। वहीं दोनों पुलों के बीच एक फव्वारा भी लगाया जाएगा।
ये रंगबिरंगी लाइटों का प्रदर्शन कर शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाएगा। वहीं गंगनहर के घाटों का भी सौंदर्याकरण किया जाएगा। शहर की सुंदरता को बढ़ाने और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कई योजनाएं तैयार की गई हैं।
गंगनहर नगर निगम वाले पुल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय ब्रिज पर खास तरह की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। दिन ढलते ही यह पुल रंगबिरंगी रोशनी से नहा जाएंगे। इसी के साथ गंगनहर के घाटों का भी सौंदर्याकरण किया जाएगा। वहां लाइटिंग की जाएगी।लोगों के बैठने की भी व्यवस्था करने की है योजना साथ बैठने के लिए और बेहतर व्यवस्था बनाने की योजना है। इसके अलावा दोनों पुलों के बीच एक फव्वारा भी बनाने की योजना है। जो यहां की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाएगा।ऐतिहासिक धरोहर में शामिल गंगनहर के दोनों किनारों पर बने शेरों का भी सौंदर्याकरण कराया जाएगा। उनमें भी लाइटिंग की जाएगी। इससे दोनों ऐतिहासिक शेरों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ेगी।
इस अवसर पर राजीव कश्यप सुमित कश्यप,सुनील कश्यप,सरदार सतवीर सिंह,अरुण कश्यप,सोनू कश्यप,राकेश कश्यप,पारस कश्यप,सागर कश्यप,शुभम् कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।