
रुड़की।भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने विधिवत अपना कार्यभर ग्रहण किया।। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपाईयों ने डॉक्टर मधु को फूल मालाओं से लाद दिया साथ ही आतिशबाजी भी की गई। कार्यभार संभालने से पहले हवन यज्ञ हुआ। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने नई जिम्मेवारी सौंपे जाने पर प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस जिम्मेवारी के लायक समझा इसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व की आभारी है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पद की लालसा नहीं की बल्कि संगठन में एक कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को मजबूत बनाने क हरसंभव प्रयास किया। डॉक्टर मधु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटी सी कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर सबको मुख्य धारा में लाने का काम किया है।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है जो जिम्मेवारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु को सौंपी गयी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ींगी । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी शिद्दत से काम किया जायेगा।उन्होंने कहा वह वो हर काम करेंगी जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगे के सभी चुनाव में जिसका लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बृजमोहन सैनी,अरविंद गौतम,सावित्री मंगला,सुनील साहनी,संजीव तोमर,प्रवीण सिंधु एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी,सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।