
रुड़की।भारतीय जनता पार्टी की जुझारू नेत्री डॉक्टर मधु सिंह को पार्टी हाई कमान द्वारा रुड़की भाजपा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है,उनके नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।रुड़की गंगनहर किनारे स्थित नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने सेवा केंद्र पर पहुंची डॉक्टर मधु सिंह का विधायक बत्रा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्भजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें फूल-मालाओं से लाडद दिया।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी ने रुड़की को यह तोहफा दिया है,जिससे मातृशक्ति के साथ-साथ भाजपा के हर वर्ग में एक नया संचार तथा पार्टी के लिए जागरूकता बढ़ेगी।याद रहे की डॉक्टर मधु सिंह मंगलौर विधानसभा में तीस वर्षों से भाजपा की सक्रिय रूप से कार्यकत्री रही हैं तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी बढ़-चढ़कर भागीदारी रही है।