रुड़की:विकसित भारत विकसित उत्तराखंड मेगा प्रदर्शनी के समापन समारोह में पहुंचे मंत्री सौरभ बहुगुणा,सुबोध उनियाल,पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत।

रुड़की। आज नेहरू स्टेडियम रुड़की में चल रही विकसित भारत विकसित उत्तराखंड महाप्रदर्शनी के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,सुबोध उनियाल और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होने कहा कि नेहरू स्टेडियम में चल रही विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड प्रदर्शनी प्रदेश के विकास में बड़ी भागीदार बनेगी। खासकर युवाओ के लिए प्रदर्शनी एक मार्गदर्शक रहेगी। जहां उन्होने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों, उपकरणों का अवलोकन किया।मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्पादों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदर्शनी को आयोजित कराने वाले राज्य सभा सांसद डॉ. नरेश बसल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सकल्प को भी पूर्ण कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। प्रदर्शनी विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सकल्प को प्रदर्शित कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार शिखर पर पहुंच रहा है। प्रदर्शनी विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को प्रदर्शित कर रही है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का प्रदर्शनी में पहुंचने पर विधायक प्रदीप बत्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए, केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक, जिला मिशन प्रबन्धक नलिननीत घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान
अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, रुड़की, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक, रूड़की, नारसन व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, पवन तोमर ,जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,डॉ अनिल शर्मा, भाजपा प्रमोद चौधरी, सतीश सैनी, सोनू धीमान, प्रदीप पाल, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, पवन तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नदा, ऋषिपाल बालियान, दीपक पांडेय, रोमा सैनी, सनी नारंग, कविश मित्तल, ममता राणा, मीनू सिंह, नीरज रंधावा, युसूफ, अफजल अली, आदि उपस्थित रहे।