रुड़की:विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी,मंत्री गणेश जोशी ने किया विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड मेगा प्रदर्शनी का अवलोकन।सांसद नरेश बंसल,विधायक प्रदीप बत्रा रहे मौजूद।

रुड़की।आज रुड़की नेहरू स्टेडियम में “विकसित भारत – विकसित उत्तराखंड” मेगा प्रदर्शनी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों व केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों एवं विकास कार्यों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व हो रहे अभूतपूर्व विकास तथा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत की यात्रा को प्रदेश के युवाओं तथा आमजन तक पहुँचाने का यह प्रयास सराहनीय है।इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत करने के लिए सुंदर और ज्ञान प्रदर्शक ये प्रदर्शनी निश्चित रूप से बहुत ही शानदार है और एक ऐसा वातावरण प्रदान कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है।

प्रदर्शनी में आत्म निर्भर हो रहे भारत की उपलब्धियां
उन्होंने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल जी द्वारा लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, और भारतीय मानक ब्यूरो के साथ ही अनेक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा स्टॉल लगाकर विकसित भारत एवं आत्म निर्भर हो रहे भारत की उपलिब्धयों के विषय में बताया जा रहा है। राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यों एवं नवाचारों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है, इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु रखा गया है, जो उत्तराखंड में सुदृढ़ हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने अद्वितीय प्रदर्शनी को आयोजित करने हेतु, भाजपा के सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी एवं उनके सभी सहयोगियों का हार्दिक अभिनंदन किया।