रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन।सांसद त्रिवेंद्र रावत,विधायक प्रदीप बत्रा रहे मौजूद

रुड़की।विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत विकसित उत्तराखंड का सपना तब तक नहीं पूरा हो सकता जब तक हम अपने राज्य की सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति को नहीं समझते।

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदर्शनी के उद्घाटन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को जो अन्य प्रदेशों में रह रहे हैं अपने उत्तराखंड में आकर नए उद्योगों की स्थापना करनी चाहिए जिससे राज्य की प्रगति हो सके।

प्रदर्शनी संयोजक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में डीआरडीओ, भारतीय रेलवे, इसरो, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खादी विभाग सहित 50 विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं जिसके द्वारा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड की झलक दिखाई देती है। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस प्रदर्शनी मैं युवाओं की भारी संख्या में भागीदारी से प्रसन्नता प्रकट की। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने बताया कि यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के निवासियों को अपने राज्य की उपलब्धियां पर गर्व करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए उनके द्वारा प्रदेश में उनके द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदर्शनी में सभी स्टॉल पर जाकर वहां पर लगे उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उपस्थित रहने वालों में पवन तोमर, सुशील त्यागी, मयंक गुप्ता, देशराज कर्णवाल, राकेश गिरी, देवी सिंह राणा, प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,भीम सिंह, सोनू धीमान, सौरभ गुप्ता, प्रमोद चौधरी, सतीश सैनी ,नितिन गोयल, पंकज नंदा, विकास प्रजापति, चतरसेन, सावित्री मंगला, पूजा नंदा, मधुप त्यागी, सतीश कौशिक, कविश मित्तल, भरत कपूर, सनी नारंग, गौरव कौशिक, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, सुमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, अनुज सैनी, सुंदरलाल प्रजापति, अवनीश त्यागी, मनोज मेहरा, इसके अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारीगण, सभी मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद गण, जिले और मोर्चे के पदाधिकारी गण, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।