रुड़की: भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों ने ली पदाधिकारियों की राय।विधायक प्रदीप बत्रा,जिलाध्यक्ष शोभाराम समेत अन्य रहे मौजूद

रुड़की। रुड़की में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 20 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है। जिला कार्यालय पहुंचे पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की और दावेदारों की स्थिति जानी। वहीं रायसुमारी के दौरान कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।

भाजपा में मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। रुड़की पहुंचे पर्यवेक्षको में शैलेन्द्र विष्ट जिला चुनाव अधिकारी मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी और दर्जाधारी मंत्री बलजीत सोनी ने जिलाध्यक्ष पद के 20 से अधिक दावेदारों के लिए सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायको से रायसुमारी की गई। सभी ने रायसुमारी के दौरान अपने पसंदीदा दावेदार का नाम पर्यवेक्षकों के सामने लिया। वहीं रायसुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जिला कार्यालय में जुटी रही। दावेदार कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में रायसुमारी के लिए चर्चा करते नजर आए।