
रुड़की।आज भाजपा जिला कार्यालय पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,जिलाअध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूत हाथों में संगठन की जिम्मेदारी दी है आने वाले समय में इसका लाभ संगठन को मिलेगा। कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक बत्रा ने कहा कि पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं की राय के बाद योग्य और अनुभवी लोगों का चयन किया है। विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मंडल मजबूती से कार्य करेंगे और इनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में संदीप रघुवंशी, गुरजिंदर सिंह, आशीष कुमार, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, सुमित कुमार अग्रवाल, भगत सिंह, विकास पाल, शोभित गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, सावित्री मंगला , रोमा सैनी, प्रदीप पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, अभिनव, अवनीश त्यागी, अनुज त्यागी, संजय प्रजापति, विकास प्रजापति, संजय पाल, पवन तोमर, पंकज नंदा आदि उपस्थित रहे।