रुड़की।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने आदर्श नगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सचिन कश्यप के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता ललित अग्रवाल भी मौजूद रहीं,उन्होंने भी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने आदर्श नगर में जनसंपर्क किया और पार्टी की रीति नीति से जनता को अवगत कराया।
उन्होंने भाजपा के लिए जनसंपर्क किया और प्रत्याशी को शुभकानाएँ दीं।आपको बता दें नगर विधायक प्रदीप बत्रा पार्टी प्रत्याशी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है प्रदीप बत्रा ने कहा की आने वाला मेयर व बोर्ड भाजपा का होगा ये लोगो ने तय कर लिया है इसलिए लोगो के मन मे भाजपा और भाजपा के लोगो के लिए भारी उत्साह है।विधायक प्रदीप बत्रा सभी नगर वासियों से भाजपा के पक्ष में अपील करते नजर आए।इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अगला मेयर मै नहीं बल्कि शहर की आम जनता होगी। उन्होंने कहा कि विकास के पैसे का सही उपयोग किया जायेगा और शहर में विकास की गंगा बहायेंगे।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, ललित मोहन अग्रवाल,चेरब जैन,सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर,संजय अरोड़ा,संजीव अरोड़ा,पंकज सतीजा,गगन सरीन,गौरव मेंहदीरत्ता,सावित्री मंगला,भारत कपूर,आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, रतन अग्रवाल, कुनाल सचदेवा,एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।