
रुड़की।आज रुड़की रामनगर में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल एवं भाजपा के सदस्यों के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।रामनगर राम द्वार से लेबर चौक तक जनसंपर्क में विधायक प्रदीप बत्रा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान के साथ महिलाओं बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है, उन्होंने कहा हमारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।वहीं कांग्रेस के चुनौती होने के सवाल का जवाब देते हुए विधायक बत्रा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस अस्तित्वहीन है कांग्रेस कहीं चुनौती नहीं कांग्रेस को चुनौती के रूप में स्वीकार करना उपहास का विषय।इस अवसर पर विधायक बत्रा ने कहा की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है,भाजपा सरकार महिलाओं के स्वावलंबन हेतु संकल्पित है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के लिए चलाई जा रही योजनाओं द्वारा युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए भाजपा का मेयर होना जरूरी है। विकास की गति पढ़ाने के लिए जब दोनों पहिए एक साथ चलेंगे तो निश्चित रूप से शहर की हवा बदलेगी। शहर का विकास होगा।उन्होंने कहा कि रुड़की की सम्मानित जनता इस बार उस मिथक को भी तोड़ देगी और भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री रहते मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार ज़िला की जो सेवा की है, वह लोगों के मन में आज भी विद्यमान है, यही कारण है कि आज इतनी बड़ी संख्या में रुड़की की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, ललित मोहन अग्रवाल,चेरब जैन,सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर,संजय अरोड़ा,संजीव अरोड़ा,पंकज सतीजा,गगन सरीन,गौरव मेंहदीरत्ता,सावित्री मंगला,भारत कपूर,आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, रतन अग्रवाल, कुनाल सचदेवा,एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।