
रुड़की।भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद की उम्मीदवार अनीता देवी अग्रवाल के चुनाव प्रचार में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पूरी ताकत झोंक दी है।उन्होंने आज आर ए कन्या कॉलेज रोड,अनाज मंडी,चाऊ मंडी क्षेत्र में जनसंपर्क किया।उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए भाजपा का मेयर होना जरूरी है। विकास की गति पढ़ाने के लिए जब दोनों पहिए एक साथ चलेंगे तो निश्चित रूप से शहर की हवा बदलेगी। शहर का विकास होगा।उन्होंने कहा कि रुड़की की सम्मानित जनता इस बार उस मिथक को भी तोड़ देगी और भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म-मानवदर्शन” को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की है, जिन्हें “पंचनिष्ठा” कहते हैं ।
जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही रुड़की शहर के नाम कई उपलब्धियां रही है। इस मौके पर ललित मोहन अग्रवाल, चैरब जैन, अनूप राणा,सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।