रुड़की।नगर विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी समाज सेविका मनीषा बत्रा ने स्थानीय होटल में भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता ललित अग्रवाल के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया गया। नारी शक्ति ने बैठक के माध्यम से भविष्य की कार्ययोजना बनाई। उन्होंने कहा जीत सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति का अपार समर्थन रुड़की की विकास गाथा लिखेगा।इस अवसर पर मनीषा बत्रा ने कहा की भाजपा द्वारा रुड़की नगर निगम में मेयर के पद पर पहली बार महिला काबिज करके भाजपा इतिहास में अपना नाम दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा की आने वाला मेयर व बोर्ड भाजपा का होगा ये लोगो ने तय कर लिया है इसलिए लोगो के मन मे भाजपा और भाजपा के लोगो के लिए भारी उत्साह है।इस अवसर पर उन्होंने हिंदुत्व का मुद्दा भी उठाया और कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो हिंदुओं की बात करती है,भव्य राम मंदिर भी उनकी ही देन है,उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के लिए लोगों से समर्थन की अपील की।