रुड़की के लोगों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है:विधायक प्रदीप बत्रा। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने गणेशपुर में किया तूफानी जनसंपर्क।

रुड़की। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने आज गणेशपुर मे जनसम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगे वही बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे l

जैसे जैसे नगर निगम के चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा भी चुनाव मैदान मे तेजी से प्रचार प्रसार मे जुट गयी है आज इसी क्रम मे भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने भी अपना प्रचारगणेशपुर में किया। जिसके बाद वो  बाजार मे व्यापारियों और घरों में लोगों से मिलकर अपने लिए वोट मांगे और ज्यादा से ज्यादा वोटो से जितने की लोगो से अपील भी की ढ़ोल नागाड़ो से साथ साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे तो दूसरी और नगर विधायक प्रदीप बत्रा भी पार्टी प्रत्याशी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है प्रदीप बत्रा ने कहा की आने वाला मेयर व बोर्ड भाजपा का होगा ये लोगो ने तय कर लिया है इसलिए लोगो के मन मे भाजपा और भाजपा के लोगो के लिए भारी उत्साह है।इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारी के साथ गणेशपुर क्षेत्र में जनसंपर्क किया एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक प्रदीप बत्रा सभी नगर वासियों से भाजपा के पक्ष में अपील करते नजर आए।जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा ने जनता द्वारा मिले समर्थन, स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अगला मेयर मै नहीं बल्कि शहर की आम जनता होगी। उन्होंने कहा कि विकास के पैसे का सही उपयोग किया जायेगा और शहर में विकास की गंगा बहायेंगे।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,पार्षद हरीश,प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा विकास प्रजापति, सुशील रावत, हरिमोहन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अनिल शर्मा, धीर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, आदर्श गुप्ता, सुभाष सरीन, दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी, आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, रतन अग्रवाल, कुनाल सचदेवा, चंद्र प्रकाश बाटा आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।