भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने सिविल लाइन में किया जनसंपर्क,विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन

रुड़की। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने आज सिविल लाइन बाजार मे दुकानदारों से जनसम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगे वही बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे l

जैसे जैसे नगर निगम के चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा भी चुनाव मैदान मे तेजी से प्रचार प्रसार मे जुट गयी है आज इसी क्रम मे भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने भी अपना प्रचार सिविल लाइन स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से शुरु किया जिसके बाद वो सिविल लाइन बाजार मे व्यापारियों से मिलकर अपने लिए वोट मांगे और ज्यादा से ज्यादा वोटो से जितने की लोगो से अपील भी की ढ़ोल नागाड़ो से साथ साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे तो दूसरी और नगर विधायक प्रदीप बत्रा भी पार्टी प्रत्याशी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है प्रदीप बत्रा ने कहा की आने वाला मेयर व बोर्ड भाजपा का होगा ये लोगो ने तय कर लिया है इसलिए लोगो के मन मे भाजपा और भाजपा के लोगो के लिए भारी उत्साह है।भाजपा के नेताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके समाज सुधार के प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयो ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारी के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में जनसंपर्क किया एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक प्रदीप बत्रा सभी नगर वासियों से भाजपा के पक्ष में अपील करते नजर आए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा विकास प्रजापति, सुशील रावत, हरिमोहन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अनिल शर्मा, धीर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, आदर्श गुप्ता, सुभाष सरीन, दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी, आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, रतन अग्रवाल, कुनाल सचदेवा, चंद्र प्रकाश बाटा आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।