
रुड़की।भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल प्रत्याशी ने सिविल लाइंस शिव मंदिर के निकट पर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।बुधवार को सिविल लाइंस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने कहा है कि रुड़की के प्रत्येक क्षेत्र भाजपा द्वारा अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से रुड़की नगर निगम में विजयी पताका लहराएगी।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है।उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि रुड़की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने वाला है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।