प्रधानमंत्री की मन की बात का 115वां एपिसोड:विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपाइयों के साथ सुनी PM मोदी के मन की बात

रुड़की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 115 वा एपिसोड का प्रसारण हुआ।रुड़की में वेध टेक वल्लभ के आवास पर मोदी के मन की बात सुनी गई।इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ अन्य भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात सुनी।इस अवसर पर विधायक बत्रा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनसे मार्गदर्शन प्राप्त होता है चाहें कोई उम्र में बड़ा हो या छोटा सब लोगों को जीवन जीने की एक दिशा मिलती है।आपको बता दें आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले तो उन्होंने बिरसा मुंडा, सरदार पटेल और स्वामी विवेकानंद की आने वाली जयंती पर महान आत्माओं को नमन किया। इसके बाद उन्होंने भारत में गेमिंग स्पेस के तेजी से विस्तार, मेड इन इंडिया और एनिमेशन को लेकर कई बातें बताईं। मोदी ने खतरनाक रूप ले रहे डिजिटल अरेस्ट पर भी प्रकाश डाला और लोगों को इससे बचने के प्रयास भी बताए।

फिटनेस को लेकर पैशन- पीएम मोदी
‘मन की बात’ के भी बहुत से श्रोताओं ने मुझे अपने अनुभव भेजे हैं। कुछ लोग तो बहुत ही रोचक प्रयोग कर रहे हैं। जैसे एक उदाहरण है, फैमिली फिटनेस ऑर का, यानि एक परिवार, हर वीकेंड एक घंटा फैमिलि फिटनेस एक्टिविटी के लिए दे रहा है। एक और उदाहरण Indigenous Games Revival का है, यानि कुछ परिवार अपने बच्चों को ट्रैडिशनल गेम्स सिखा रहे हैं, खिला रहें हैं।

कुवैत में रामायण और महाभारत का अरबी अनुवाद
मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कुवैत में श्री अब्दुल्ला अल-बारुन ने रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद किया है। यह कार्य मात्र अनुवाद नहीं, बल्कि दो महान संस्कृतियों के बीच एक सेतु है। उनका यह प्रयास अरब जगत में भारतीय साहित्य की नई समझ विकसित कर रहा है।

चेरियाल फोक आर्ट क्या है?
पीएम ने मन की बात में बताया कि डी. वैयकुन्ठम करीब 50 साल से चेरियाल फोक आर्ट को लोकप्रिय बनाने में जुटे हुए हैं। तेलंगाना से जुड़ी इस कला को आगे बढ़ाने का उनका यह प्रयास अद्भुत है। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा जी अबूझमाड़िया जनजाति की लोक कला को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं। पिछले चार दशकों से वे अपने इस मिशन में लगे हुए हैं।