
रुड़की।आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने सेवा केंद्र पर हल्द्वानी में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता जीतने वाले रुड़की के रहने वाले खिलाड़ियों को समानित किया।आपको बता दें नैनीताल जिला ओवरऑल पहला स्थान हासिल करने में सफल रहा। हरिद्वार को दूसरा, अल्मोड़ा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। आरटीओ रोड स्थित राठौर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रतियोगिता में हल्द्वानी की कनिका जोशी, किरण तिवारी, प्रतिष्ठा जोशी, साक्षी जोशी, पायल मेहता, लक्ष्मी, पावना खाती, अंजलि कांडपाल, माही भैंसोड़ा, स्वरा नेगी, जान्हवी जोशी, हरिद्वार की प्रगति कंबोज, शरगुन कौर ने बालिका वर्ग में स्वर्ण जीता। बालक वर्ग में अल्मोड़ा के रुद्र सिंह, हल्द्वानी के ईशान बिष्ट, पीयूष बिष्ट, नीरज शर्मा, तनिष्क शर्मा, प्रियांशु गुठोलिया, भास्कर पलड़िया, विजय कुमार, यतिन मर्तोलिया, हरिद्वार के मोहित प्रसाद, परब, वेदांश प्रजापति, सार्थक खटाना ने स्वर्ण जीता। अल्मोड़ा के हिमांशु महर को रजत पदक मिला।