रुड़की।दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा सरबोजनीं दुर्गा महोत्सव का आयोजन आज बोट क्लब स्थित पंचशील काली माता मंदिर में आयोजन हुआ।महा षष्ठी पूजा का आयोजन प्रातः 7 बजे हुआ प्रसाद वितरण सुबह 11 बजे,दोपहर 1 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया वहीं आरती का आयोजन शाम 7 बजे से किया गया। कमिटी की पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंह ने बताया की आज यानी बुधवार से लेके विजयदशमी तक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा रोज़ पूजा,भंडारा एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।आयोजित दुर्गा पूजा में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक बत्रा ने कहा कि दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां दुर्गा के प्रमुख नौ रूपों में नव दुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वी पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। विधायक बत्रा ने दुर्गा पूजा की शुभेच्छा देने के साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों के साथ बातचीत कर कहा कि क्षेत्र के लोग बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शारदीय दुर्गा पूजा मनाते हैं और इस समय चारों और खुशी का माहौल छा जाता है।
आपको बता दें नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा उनके नौ अवतारों में की जाती है, जिनमें से प्रत्येक को उनका अवतार माना जाता है। भक्त देवी दुर्गा की मूर्ति को सजाकर, भक्ति गीत (भजन) गाकर और देवी के मंदिरों में जाकर त्योहार मनाते हैं।महा षष्ठी का छठा दिन है और इसे बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवी दुर्गा को देवी कात्यायनी के रूप में मनाया जाता है।
ऋषि कात्यायन के घर जन्मी देवी कात्यायनी को योद्धा देवी के रूप में जाना जाता है और उन्हें देवी दुर्गा के सबसे क्रूर रूपों में से एक माना जाता है। देवी को पारंपरिक रूप से लाल रंग से जोड़ा जाता है, जो साहस और वीरता का पर्याय है।