
रुड़की। एक सितंबर से शुरू होने वाले संगठन महापर्व सदस्यता अभियान-2024 के लिए आज रुड़की नगर निगम सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यशाला के बाद अब जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रुड़की नगर निगम सभागार में हुआ। मुख्य वक्ता (प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान उत्तराखण्ड,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड) कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सितम्बर से शुरू होने वाला अभियान नवंबर माह तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। साथ ही देशभर में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। कुलदीप कुमार ने बताया कि इसमें 8800002024 के माध्यम से मिस्ड कॉल कर सदस्य बनाना, क्यूआर कोड के माध्यम से सदस्य बनाना, नमो एप के माध्यम से सदस्य बनाना जैसी सुविधा सदस्यता अभियान के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि सभी बनाए गए सदस्यों की जानकारी भाजपा की वेवसाइट पर भरनी होगी। वहीं प्राथमिक सदस्य का 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। कुलदीप कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन में मंडल स्तर पर भी पूरे जिले में मंडल कार्यशाला का आयोजन होगा। वहीं प्रत्येक मंडल स्तर पर अभियान का संयोजक, सह संयोजक सहित दो सदस्य कुल चार लोगों की कमेटी इसकी मॉनिटरिंग करेगी। वहीं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान अपने आपमें किसी पर्व से कम नहीं है। हमें पूर्ण उत्साह के साथ लोगों के बीच जाना है। लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करना है। वहीं बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन महापर्व कार्यक्रम के तहत पार्टी अपना सदस्यता अभियान चालने जा रही है। बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सदस्य बनाने के लिए व्यापक अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य जिले में बनाते हुए अभियान को सफल बनाया जाएगा।इस मौक़े पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा,भाजपा ज़िलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ज़िला महामंत्री प्रवीण सिंधू ,अरविंद गौतम,राज्य मंत्री श्यामवीर चौधरी,महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान,ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,प्रणव सिंह चैंपियन,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव तोमर,संजय त्यागी,मुख्य रूप से मौजूद रहे।