तिरंगा बाईक रैली:सीएम धामी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण

रुड़की।हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा तिरंगा बाईक रैली कार्यक्रम का कल आयोजन करने जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा बाईक रैली में कल रुड़की में बतोर मुख्यअतिथि मौजूद रहेंगे।बाईक रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पर समापन होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम कल शाम 4:00 बजे का रखा गया है।इस अवसर पर आज नगर विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाअध्यक्ष गौरव कौशिक ने नेहरू स्टेडियम में तैयारियों का जायज़ा लिया और ज़रूरी दिशानिर्देश दिये।इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कल रुड़की में बाईक रैली का आयोजन रखा गया है. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी देश प्रेमियों का है, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं और लोगों में जोश भरने का काम करेंगे।